राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2.55 सेमी (एक इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। एक इलाके में पानी भरे होने से बस फंस गई, जिसके चलते 30 यात्रियों को निकालना पड़ा। लगातार बारिश से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन के सामान्य तापमान से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई है।
इसमें स्मार्टफोन के सारे फीचर्स मिलेंगे। ऐसे में आप इसे कलाई का स्मार्टफोन कह सकते हैं। इस खास डिवाइस का नाम कंपनी ने नूबिया अल्फा (nubia-α) रखा है और इसका एक वीडियो भी कंपनी ने शेयर किया है।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2LMSnc0
जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागर जी महाराज (51) नहीं रहे। उनका समाधिमरण शनिवार सुबह 3:18 बजे दिल्ली में हुआ। वे कुछ समय से बीमार थे। उनकी अंतिम संस्कार विधि आज दोपहर तीन बजे दिल्ली से 28 किमी दूर तरुणसागरम में होगी।
बता दें कि 9 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में गूगल का इवेंट होने वाला है जहां गूगल पिक्सल 3 और गूगल पिक्सल 3 एक्सएल को लांच किया जाएगा। ये दोनों फोन पिछले साल लांच हुए गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल के अपग्रेडेड वर्जन हैं।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2PWED1V
जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागर जी महाराज (51) नहीं रहे। उन्होंने शनिवार सुबह 3:18 बजे दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम तीन बजे किया जाएगा।
मध्यप्रदेश और राजस्थान में फर्जी वोटरों के आरोपों वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा कि मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट की टेक्स्ट फाइल विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई, जबकि अापने राजस्थान में उपलब्ध कराई है। जस्टिस एके सिकरी और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने आयोग को 10 सितंबर तक इस बारे में जवाब देने कहा है। अदालत कांग्रेस नेताओं कमलनाथ और सचिन पायलट की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
नई दिल्ली. देश में आज चार बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आम इंसान के जीवन पर पड़ेगा। यह सभी बदलाव सरकार के स्तर पर हो रहे हैं, लेकिन इससे आम आदमी सीधा प्रभावित होगा। पहले बदलाव से तो हम खुश हो सकते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सौगात देने जा रहे हैं। दूसरा आज से IRCTC रेल यात्रियों को 10 लाख का फ्री बीमा नहीं देगा। तीसरा आज से इनकम टैक्स भरने पर करदाताओं को फाइन देनी होगी और चौथा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का नियम बदल जाएगा।
विधि आयोग ने शादी के लिए लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने का सुझाव दिया है। इसके लिए लड़कियों की उम्र पहले ही 18 साल तय है। आयोग ने कहा कि शादी में उम्र का अंतर दूर होना चाहिए। अगर इस उम्र में उन्हें सरकार चुनने का अधिकार है तो अपने लिए पति या पत्नी के चयन में भी सक्षम माना जाए। यह भी कहा कि शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति में पत्नी भागीदार है। तलाक होने पर उन्हें बराबर हिस्सा मिलना चाहिए।
केंद्र सरकार जनगणना 2021 में पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आंकड़े जुटाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनगणना 2021 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान गृहमंत्रालय ने यह जानकारी दी। साथ ही मंत्रालय ने तीन साल के भीतर सारे आंकड़े पेश करने के लिए भी कहा है। पहले इसमें 7 से 8 साल लगता था।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डाटा स्थानांतरण में सभी भारतीय ग्राहकों का शाओमी के मी कम्यूनिटी, मी क्लाउड, मीयूआई और मी टीवी जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफार्म में मौजूद डाटा शामिल है।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2NFerHC
इनफिनिक्स स्मार्ट 2 का ब्लैक कलर वेरियंट हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 15 दिनों तक इस्तेमाल किया तो आइए जानते हैं कि कितना स्मार्ट है इंडिया का नया सुपरस्टार इनफिनिक्स स्मार्ट 2?
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2PUkn0O
भारतीय डाक विभाग एक सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुरू करने जा रहा है। इसमें आप बचत खाता और चालू खाता खुलवा सकते हैं। इस बैंक की खासियत यह है कि घर बैठे आप पैसा निकाल और जमा कर सकते हैं। इससे बैंक के बाहर लंबी कतार और समय की बर्बादी से लोग बच सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश की पहली बुलेट ट्रेन तय वक्त से एक साल पहले 2022 में ही शुरू हो जाए। दरअसल, इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी और मोदी इस मौके पर देशवासियों को यह सौगात देना चाहते हैं।
महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा एक सुनियोजित साजिश थी। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इसे माओवादी संगठनों ने अंजाम दिया था। इसके अलावा एक आतंकी संगठन भी इसमें शामिल था। एल्गार परिषद के कार्यक्रम में 31 दिसंबर को हिंसा हुई थी। पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने देश के 6 शहरों में छापा मारा। इस दौरान हैदराबाद से वामपंथी कार्यकर्ता-लेखक वारवरा राव और छत्तीसगढ़ में ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता और वकील सुधा भारद्वाज समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।
एक्स1 एक्सट्रिम को आम ग्राहक और इंटरप्राइजेज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बॉडी कार्बन फाइबर की है और बैक कवर एल्यूमिनियम का दिया गया है, हालांकि कंपनी का दावा है कि यह गर्म नहीं होगा।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2oozPpp
इसके बाद अपने मोबाइल में एक नंबर सेव करें और यह नंबर है 7349389104 जो कि मेकमायट्रिप का आधिकारिक नंबर है। इस नंबर को सेव करने के बाद व्हाट्सएप को ओपन करें। ध्यान रहे कि फोन में इंटरनेट चालू रहना चाहिए।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2C1b4cD
चीन में रेडमी 6 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 चीनी युआन यानि करीब 8,400 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 चीनी युआन यानि करीब 10,500 रुपये है।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2N6loUT
देश में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसरों की काफी कमी है। अमेरिकी वेबसाइट ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत में विदेश सेवा के महज 940 अफसर हैं। यह संख्या न्यूजीलैंड (885) और सिंगापुर (850) जैसे छोटे देशों के अफसरों की संख्या से कुछ ही ज्यादा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश विभाग में करीब 6 हजार अधिकारी हैं। चीन में 7500 तो अमेरिका के पास करीब 14 हजार डिप्लोमेट हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के कई लक्ष्य मसलन संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता और न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में सदस्यता अफसरों की कमी के चलते ही अटके हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फिर एक बार विवादास्पद बयान दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- जिस व्यक्ति का पप्पू से लेकर गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना लेकर शुरू हुआ हो, वह इसी तरह की बहकी-बहकी, बेसुरी और बेहूदा बातें करेगा। घोटाले के गुरू घंटालों को हर टाइम घोटाला ही नजर आएगा। देश का विकास, प्रगति और सुशासन नहीं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल डील मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने राफेल डील के वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के पार्टनर के लिए फिल्म बनाने में रिलायंस एंटरटेनमेंट की मदद करने की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, वैश्विक भ्रष्टाचार। यह राफेल एयरक्रॉफ्ट सच में दूर और तेज जाएगा। यह एयरक्रॉफ्ट अगले कुछ हफ्तों में बंकर बर्बाद करने वाले बम्ब गिराएगा।
यहां के निचले इलाके में रहने वाली 30 साल की इरम हबीब राज्य की पहली पेशेवर महिला पायलट बनने जा रही हैं। उन्हें ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश की दो बड़ी एयरलाइंस इंडिगो और गो-एयर की तरफ से नौकरी का ऑफर भी मिल गया है।
श्रीनगर. हजरतबल मस्जिद में बुधवार को ईद की नमाज पढ़ने गए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी हुई। नमाज पढ़ते वक्त कुछ लोगों ने वापस जाओ के नारे लगाए और फारुक अब्दुल्ला को घेरने की कोशिश भी की। फारुक ने नारेबाजी के बीच नमाज पूरी की। इस दौरान सुरक्षा के लिए समर्थकों ने उनके आसपास घेरा बना लिया।
कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने रविवार को छोटी सी मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन अल बद्र के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी तादाद में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए। चारों आतंकी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जाने की फिराक में थे। इन्होंने कुछ दिन पहले ही अल बद्र को ज्वाइन किया था।
फोन की खासियतों की बात करें तो ऑनर प्ले में 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ हाईसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर मिलेगा और साथ शानदार गेमिंग अनुभव के लिए कंपनी ने अपना नया जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी दिया
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2PgzzUE
संविधान के अनुच्छेद 35ए की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनावों को हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से इस पर सुनवाई टालने की गुजारिश की है। इस बीच अलगाववादियों के समर्थित दो दिन के बंद के पहले दिन गुरुवार को कश्मीर घाटी में जन-जीवन पूरी तरह से ठप रहा। सड़कों पर नाममात्र के वाहन चले। वहीं, लोगों ने दुकानें और कारोबार बंद रखा। शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।
एप्पल 12 सितंबर को होने वाली इवेंट में तीन नए आईफोन पेश करेगा जिसमें आईफोन X का अपग्रेडेड वर्जन 5.8 इंच की डिस्प्ले के साथ, आईफोन X प्लस 6.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ और तीसरा वर्जन 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ शामिल हैं।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2NxhYaJ
दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग इलाकों से गुरुवार रात को आतंकवादियों ने पुलिसवालों के 5 परिजनों को अगवा कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकवादी इन लोगों को उनके घर से उठाकर ले गए। सुरक्षा एजेंसी इसे हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रही हैं। शकील अहमद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को अरेस्ट किया था। हालांकि, आतंकवादी अभी तक घाटी में पुलिसवालों पर हमला कर रहे थे। एक साथ एक दिन में उनके पांच परिजनों का अपहरण कर लेने का संभवत यह पहला मामला है।
चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। ब्रह्मपुत्र चीन में सांग्पो के नाम से जानी जाती है। चीन ने कहा है कि भारी बारिश के कारण सांग्पो में जलस्तर बढ़ता जा रहा है, इसलिए वह इसका पानी छोड़ रहा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी में भी पानी बढ़ रहा है। ईस्ट सियांग के डिप्टी कमिश्नर ने एडवायजरी जारी की है और लोगों को नदी में न जाने की ताकीद दी है। सियांग नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
प्रसिद्ध जैन मुनि और राष्ट्र संत तरुण सागरजी की हालत गंभीर है। 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। मुनिश्री की देखरेख कर रहे ब्रह्मचारी सतीश ने बताया कि तरुण सागरजी ने अब इलाज कराने से इनकार कर दिया है। वे अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल आ गए।
क्या आपका इंस्टाग्राम अकाउंट है, अगर है तो ये खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से अपने इंस्टा अकाउंट को वेरिफाई करवा सकते हैं, वो भी सिर्फ सिम्पल पांच स्टेप्स में।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2NDdBes
विधि आयोग ने गुरुवार को देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का समर्थन किया। आयोग ने कहा कि इसकी शुरुआत 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों के विधानसभा चुनाव कराकर की जा सकती है। इसके बाद 17 राज्यों में 2021 में 30 महीने के लिए चुनाव कराकर सरकार चुनी जा सकती है। इससे 2024 में सभी राज्यों के चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ हो जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग भी कह चुका है कि कानून में बदलाव किए बिना देश में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है।
नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर हुई 99% से ज्यादा करंसी बैंकों में लौटने पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने कालेधन पर चोट बताकर नोटबंदी को लागू किया था, लेकिन परिणाम कुछ नहीं मिला। गुरुवार को राहुल गांधी ने भी इसे बड़ा घोटाला और आम आदमी पर हमला करार दिया। इस पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कम करंसी जमा हो, नोटबंदी का यह इकलौता उद्देश्य नहीं था।
फेसबुक ने पूरी दुनिया में अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा लांच करने की तैयारी कर ली है। फेसबुक वॉच नाम की यह सेवा अमेरिका में भले ही 2017 से चल रही है लेकिन अब इसकी शुरूआत ब्रिटेन, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू की जाएगी।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2C0xivh
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राफेल डील पर सरकार को घेरने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, जो हवाई जहाज 520 करोड़ रुपए में मिल सकता है, उसके लिए आपने 1600 करोड़ रुपए की डील की। ये किसे फायदा पहुंचाने के लिए हुआ? देश जानना चाहता है कि अनिल अंबानी और मोदी जी ने क्या डील की है?
अमेरिकी कैब कंपनी उबर आने वाले कुछ सालों में भारत में एयर टैक्सी की शुरुआत करेगी। कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी 'उबर एलेवेट' प्रोजेक्ट के लिए भारत समेत पांच देशों का चयन किया है। इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस भी शामिल हैं।
अगर वाकई आईवूमी अपना सब-ब्रांड लाती है तो भारतीय बाजार में ऐसा करने वाली वह तीसरी कंपनी होगी। इससे पहले हुवावे ने ऑनर, ओप्पो ने रियलमी और शाओमी ने पोको नाम से अपने-अपने सब-ब्रांड पेश किए हैं।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2Nuou1R
नई दिल्ली. इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2018 है। अगर इस बार आप ITR फाइल करने से चुकते हैं तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके ऊपर भारी जुर्माना लगा सकता है। आयकर विभाग करदाता के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकता है ?
फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। बता दें कि साल 2017 में यू ने पहला स्मार्टफोन Yu Yureka 2 लांच किया था। कंपनी ने कहा है कि Yu Ace को एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलेगा।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2C0d0SD
जम्मू-कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना का कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे कह रहे हैं- अब नया गवर्नर आया है। हम वोरा को लाना नहीं चाहते थे। वह अपनी डफली बजाता था। अभी नया गवर्नर (सत्यपाल मलिक) आया है वह हमारा बंदा है। सब काम हो जाएंगे।
इस एप के बारे में प्ले-स्टोर पर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक रेंट पर ब्वॉयफ्रेंड लेने का मतलब यह नहीं है कि आप उस लड़के से शारीरिक संबंध बनाएंगे और किसी होटल में मिलेंगे या प्राइवेट मीटिंग करेंगे।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2N7jO50
केरल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ में 483 लोगों की मौत हुई है। 14 लोग अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि बाढ़ से केरल को राज्य के सलाना खर्च से ज्यादा नुकसान पहुंचा है। विजयन के मुताबिक, राज्य में 57 हजार हेक्टेयर फसल भी इस बाढ़ से बर्बाद हुई है।
एमके स्टालिन को द्रमुक का अध्यक्ष चुने जाने के दो दिन बाद पार्टी से बर्खास्त और बड़े भाई अलागिरी ने कहा कि मैं उनका (स्टालिन) नेतृत्व स्वीकार कर वापसी को तैयारी हूं, लेकिन उन्हें यह मंजूर नहीं है। अलागिरी को चार साल पहले पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से वे लगातार स्टालिन के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं।
दूसरे राज्यों की सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया। इसके तहत एससी/एसटी कोटे के अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
अमेरिकी यात्रा पर आए प्रसाद कल गूगल के कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू मुख्यालय गए। गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2C7OSgG
मुंबई। रेल मंत्रालय ने अनिवार्य कर दिया है कि रेलवे स्टाल में ग्राहकों को सामान खरीदने पर बिल देना अनिवार्य है। यह व्यवस्था एक सितंबर 2018 से पूरे देश में लागू हो जाएगी। अगर कोई ग्राहक रेलवे की स्टाल से एक समोसा भी खरीदता है तो वह बिल लेने का हकदार है। दुकानदार इसका बिल देने से मना नहीं सकता। अगर कोई दुकानदार बिल देन से मना करता है तो ग्राहक को चाहिए कि वो पैसे न दें।
कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने राहुल को संघ के कार्यक्रम का न्योता न स्वीकार करने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ नेता इस पक्ष में नहीं हैं कि राहुल संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरह शिरकत करें।
रूस से नई हथियार प्रणाली खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत को फिर धमकी दी है। अमेरिका का कहना है कि भारत अगर रूस से हथियार खरीदता है तो हमारे प्रतिबंधों से उसे छूट मिल पाने की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। दरअसल, भारत अपने पुराने सहयोगी देश रूस से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले एस-400 मिसाइल सिस्टम समेत अन्य हथियारों की खरीद कर रहा है।
कभी रुलाता है तो 150 केबीपीएस भी स्पीड हो जाती है। अब सवाल यह है कि आखिर जियो की स्पीड को कैसे बढ़ाया जाए। आइए जियो की स्पीड बढ़ाने के 4 शानदार तरीकों के बारे में जानते हैं।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2N42ttM
भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मासिक पुण्यतिथि 16 सितंबर को काव्यांजलि करवाएगी। यह कार्यक्रम देशभर के हर विधानसभा क्षेत्र में 4000 स्थानों पर होगा। इनमें अटलजी की कविताओं का उन्हीं की आवाज में पाठ होगा। ये कविताएं भाजपा की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया। इस पर भारत की ओर से उसे करारा जवाब दिया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान एक ही असफल तरीके को बार-बार अपना रहा है, जिसे पहले कई बार खारिज किया जा चुका है। पाकिस्तान की नई सरकार को विवादों ने नहीं उलझना चाहिए। बल्कि उन्हें दक्षिण एशिया को हिंसा और आतंक से मुक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए।
शाओमी पोको एफ1 के 6gb/64gb वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB/128GB वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। पहली सेल में HDFC कार्ड से फोन खरीदने वालों को 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2PgTGCs
दिल्ली एयरपोर्ट पर 55 साल की एक महिला को हंगामा करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने महिला से उनके बैग में रखे मोबाइल के पावर बैंक को अलग करने के लिए कहा। इस पर महिला ने पावर बैंक को फेंक दिया, जिसके चलते एक धमाका हो गया। इसके चलते एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में आपाधापी मच गई। हालांकि बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर गया। सूत्रों की मानें तो महिला एक अभिनेत्री है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें महिला की पिछली जिंदगी के बारे में जानकारी नहीं है।
हालांकि सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर इसकी कीमत अभी भी 51,990 रुपये है। इससे पहले भी एस8 प्लस की कीमत में कटौती हुई थी जिसके बाद इस फोन अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से 43,990 रुपये में खरीदा जा सकता था।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2LETGtM
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को श्रीनगर से हिजबुल मुजाहिद्दीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को उसके घर से गिरफ्तार किया। उससे बाकी पूछताछ दिल्ली लाकर की जाएगी। ये गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग के मामले में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने पहले शकील के घर पर छापा मारा, इसमें अफसरों को कई दस्तावेज मिले। इसी के आधार पर शकील को गिरफ्तार किया गया।
अगर आप पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो निवेश करने पहले इसकी कुछ बारीकियों को समझ लें। अगर किसी एजेंट के द्वारा आप म्युचुअल फंड में निवेश करने जा रहे हैं हो सकता है वो आपको पूरा जानकारी न दे। कई बार देखने में आता है कि नए निवेशक को इसके बारे में अधूरी जानकारी होती है। ज्यादातर वे निवेश की परिस्थितियों में आने वाली अनिश्चितताओं से प्रभावित हो जाते हैं।
टोल प्लाजा पर जजों और वीवीआईपी के लिए बनाई जाए अलग लेन: मद्रास हाईकोर्टटोल प्लाजा पर जजों और वीवीआईपी के लिए बनाई जाए अलग लेन: मद्रास हाईकोर्टटोल प्लाजा पर जजों और वीवीआईपी के लिए बनाई जाए अलग लेन: मद्रास हाईकोर्टटोल प्लाजा पर जजों और वीवीआईपी के लिए बनाई जाए अलग लेन: मद्रास हाईकोर्ट
राफेल डील पर अरुण जेटली के बाद अब अमित शाह ने जवाब दिया है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा, जवाब देने के लिए हम 24 घंटे भी इंतजार क्यों करें जबकि आपके पास खुद जेपीसी है- झूठी कांग्रेस पार्टी। आपने देश के गुमराह किया। दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में राफेल विमान की अलग-अलग कीमतें बताईं। देश का आईक्यू आपसे ज्यादा है।
वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इसमें कुल 10 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। सात ही रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने अनलिमिटेड कॉलिंग की सीमा भी तय की है।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2NwHIns
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2C105zM
नोकिया 6.1 प्लस की खासियतों की बात करें तो इसमें एप्पल के आईफोन x जैसा नॉच (डिस्प्ले के ऊपर कट आउट) और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस को सबसे पहले हांगकांग में लांच किया गया था।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2PfxoRt
जम्मू-कश्मीर में 29 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाली शादियों की दावतें रद्द कर दी गई हैं। लोगों ने इसके लिए अखबारों में विज्ञापन देकर अपने रिश्तदारों से कार्यक्रम में न आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 35ए पर सुनवाई होगी। ऐसे में अलगाववादियों ने घाटी में दो दिन (30 और 31 अगस्त) के बंद के आह्वान किया तो लोगों ने दावतें रद्द करने का फैसला कर लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से सोशल मीडिया पर गंदगी न फैलाने की अपील की। मोदी ने नमो ऐप के जरिए वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई बार लोग मर्यादाएं भूल जाते हैं। ऐसे में देश के हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वे इसका इस्तेमाल गंदगी फैलाने में न करें।
भारती एयरटेल ने कहा, ‘‘कंपनी की अनुषंगी भारती टेलीमीडिया को 28 अगस्त को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से उसकी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी वारबर्ग पिन्कस को स्थानांतरित करने की मंजूरी मिल गई है।’’
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2NtDOvQ
महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा केस में पांच वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त 2012 में नक्सलियों से संबंध रखने वाले 128 संगठनों के नाम सामने आए थे। उन्हीं में से कुछ लोगों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं। इनमें देश के सर्वोच्च नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाने का जिक्र है।
शास्त्रों के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताए गए हैं। इन्हीं संस्कारों में से विवाह संस्कार सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है। विवाह के बाद वर और वधू का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अधिकांश परिस्थितियों में विवाह पति-पत्नी दोनों को ही सुख और समृद्धि प्रदान करता है लेकिन कुछ लोग के लिए शादी परेशानियों का कारण भी बन जाती है। किसी पति के लिए पत्नी कब समस्याओं की वजह बन जाती है, इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने एक सटीक नीति बताई है... नीचे दी गई लिंक्स पर भी क्लिक करें... पढ़िए खास चाणक्य नीतियां जानिए हल्दी से जुड़ी ऐसी बातें और उपाय जो बहुत कम लोग जानते हैं ऐसे जानिए किसी भी स्त्री का स्वभाव और आदतें महीने में 2 बार करेंगे सिर्फ ये 1 काम तो दूर हो जाएगा मोटापा ऐसी इंडेक्स फिंगर वाला व्यक्ति होता है किसी राजा के जैसा आटे का ये 1 चमत्कारी उपाय करेंगे तो आप भी हो जाएंगे मालामाल जानिए सोने का समय और दूध, दही से जुड़ी बातें, जिनसे महालक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न पति को ऐसे समय में ही मालूम होता है कैसी है...
पुरानी मान्यताओं के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। इसी वजह से आज भी पति-पत्नी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास करते हैं। वही रिश्ता लंबे समय तक सुख और खुशियां देने वाला हो सकता है जहां दो लोग एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। समझने के लिए एक-दूसरे की परख होना बहुत जरूरी है। यहां जानिए आचार्य चाणक्य ने बताया पत्नी की परख किस समय होती है- नीचे दी गई लिंक्स पर भी क्लिक करें... पढ़िए खास चाणक्य नीतियां ध्यान रखें, ऐसे पुरुषों में होती है कामवासना की अधिकता जानिए दिसंबर-2013 तक किस राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल दूध के कमाल जानेंगे तो आप भी मानेंगे दूध भी है चमत्कारी समझिए, हथेली की ये 1 रेखा कर देती है FINAL आप करोड़पति बनेंगे या नहीं ऐसे पुरुषों से ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं ऐसे भी जान सकते हैं यदि किसी पुरूष को वैसी शारीरिक कमजोरी है जेब में पैसा भरा रहेगा, शनिवार को करें तेल और रोटी का ये उपाय बहुत कम लोग जानते हैं गायत्री मंत्र की खास बातें और चमत्कारी उपाय नींबू के चमत्कार जानेंगे तो आप भी मानेंगे काम की चीज है...
शास्त्रों के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताए गए हैं। इन्हीं संस्कारों में से विवाह संस्कार सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्कार है। विवाह के बाद वर और वधू का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। अधिकांश परिस्थितियों में विवाह पति-पत्नी दोनों को ही सुख और समृद्धि प्रदान करता है लेकिन कुछ लोग के लिए शादी परेशानियों का कारण भी बन जाती है। किसी पति के लिए पत्नी कब समस्याओं की वजह बन जाती है, इस संबंध में आचार्य चाणक्य ने एक सटीक नीति बताई है... नीचे दी गई लिंक्स पर भी क्लिक करें... पढ़िए खास चाणक्य नीतियां जानिए हल्दी से जुड़ी ऐसी बातें और उपाय जो बहुत कम लोग जानते हैं ऐसे जानिए किसी भी स्त्री का स्वभाव और आदतें महीने में 2 बार करेंगे सिर्फ ये 1 काम तो दूर हो जाएगा मोटापा ऐसी इंडेक्स फिंगर वाला व्यक्ति होता है किसी राजा के जैसा आटे का ये 1 चमत्कारी उपाय करेंगे तो आप भी हो जाएंगे मालामाल जानिए सोने का समय और दूध, दही से जुड़ी बातें, जिनसे महालक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न पति को ऐसे समय में ही मालूम होता है कैसी है...
पुरानी मान्यताओं के अनुसार पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। इसी वजह से आज भी पति-पत्नी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास करते हैं। वही रिश्ता लंबे समय तक सुख और खुशियां देने वाला हो सकता है जहां दो लोग एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। समझने के लिए एक-दूसरे की परख होना बहुत जरूरी है। यहां जानिए आचार्य चाणक्य ने बताया पत्नी की परख किस समय होती है- नीचे दी गई लिंक्स पर भी क्लिक करें... पढ़िए खास चाणक्य नीतियां ध्यान रखें, ऐसे पुरुषों में होती है कामवासना की अधिकता जानिए दिसंबर-2013 तक किस राशि के लोग हो जाएंगे मालामाल दूध के कमाल जानेंगे तो आप भी मानेंगे दूध भी है चमत्कारी समझिए, हथेली की ये 1 रेखा कर देती है FINAL आप करोड़पति बनेंगे या नहीं ऐसे पुरुषों से ज्यादा आकर्षित होती हैं महिलाएं ऐसे भी जान सकते हैं यदि किसी पुरूष को वैसी शारीरिक कमजोरी है जेब में पैसा भरा रहेगा, शनिवार को करें तेल और रोटी का ये उपाय बहुत कम लोग जानते हैं गायत्री मंत्र की खास बातें और चमत्कारी उपाय नींबू के चमत्कार जानेंगे तो आप भी मानेंगे काम की चीज है...
पुरानी चोट के निशान मिटाने के लिए घर में आसानी से मिलने वाली चीजों का यूज कर सकते हैं। इससे चोट के निशान गायब होते हैं। साथ ही रंग भी निखरता है। हफ्ते में तीन दिन इन चीजों को दाग पर लगाएं। इसका असर एक महीने में दिखाई देने लगता है। इससे पहले दाग हल्के होते हैं और फिर धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
इंटरनेट कंपनी गूगल जल्द ही भारत में बड़े स्तर में लोगों को लोन की सुविधा मुहैया कराएगी। इसके लिए कंपनी ने चार भारतीय बैंकों के साथ साझेदारी की बात कही है। इनमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, फेडरल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान गूगल के पेमेंट सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि इसके जरिए गूगल जल्द से जल्द बड़े स्तर पर करोड़ो भारतीयों तक पहुंच बनाना चाहता है।
मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता (डीए) दो फीसदी बढ़ाया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी मिली। केंद्र सरकार ने बताया कि बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए अब सात से बढ़ाकर नौ फीसदी डीए दिया जाएगा। देश के 48 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनधारकों को जुलाई से इसका फायदा मिलेगा।
एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को अपना पर्स, मोबाइल फोन, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम बैग से बाहर निकालकर अलग से जांच करानी होगी। अभी तक लैपटॉप और टैब को ही जांच वाली ट्रे में रखना होता था। बड़े पेन की भी अलग से जांच करानी होगी। दरअसल, बीते दिनों जांच में इनके अंदर चाकू पाए गए।